होम सर्विसेज में पारदर्शिता लाना।
मिस्त्रीऐप का जन्म एक साधारण हताशा से हुआ था: एक भरोसेमंद टेक्नीशियन ढूंढना जुआ नहीं होना चाहिए।
संस्थापक से मिलिए
Shashikant Tiwari
संस्थापक और सीईओ, MistriApp
MistriApp की शुरुआत एक ऐसी परेशानी से हुई जो मैंने खुद झेली। मेरे गाँव में जब भी कुछ बनवाना या ठीक करवाना होता — टपकता पाइप, खराब वायरिंग, टूटा दरवाज़ा, या गाय-भैंस के लिए नया तबेला — तो सही मिस्त्री ढूँढना सबसे मुश्किल काम बन जाता था। आस-पास के कारीगर पहले से कहीं न कहीं व्यस्त रहते, और दूर के कारीगरों के बारे में हमें कुछ पता ही नहीं होता था।
फिर एक दिन दूर के गाँव के एक मिस्त्री से मुलाक़ात हुई, और मेरी आँखें खुल गईं। उनके हाथों में हुनर था, पर काम नहीं था — और जो काम मिलता भी, उसका सही दाम नहीं मिलता था। तब समझ आया कि परेशानी दोनों तरफ़ एक जैसी है: ग्राहक को मिस्त्री नहीं मिलता, और मिस्त्री को ग्राहक।
पेशे से मैं एक सॉफ़्टवेयर इंजीनियर हूँ। मैंने सोचा, क्यों न अपने हुनर से अपने इलाक़े के लिए कुछ ऐसा बनाऊँ जो हर मिस्त्री और हर ग्राहक को एक साथ जोड़ दे — ताकि मेरी तरह किसी और को परेशान न होना पड़े, और कारीगरों को काम की तलाश में भटकना न पड़े, बल्कि घर बैठे सही दाम पर काम मिले। यहीं से MistriApp की नींव पड़ी।
आज भी शहरों में हज़ारों मज़दूर सुबह-सुबह लेबर चौक पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार करते हैं। MistriApp उसी लेबर चौक को आपके फ़ोन में ले आया है — जहाँ ग्राहक भरोसेमंद कारीगर ढूँढ सकें, काम देने से पहले बात करके दाम तय कर सकें और बेफ़िक्र होकर बुक कर सकें; और जहाँ हर मिस्त्री को उसकी मेहनत का पूरा मोल और आगे बढ़ने का बराबर मौका मिले।
“किसी घर को मदद का इंतज़ार न करना पड़े, और किसी कुशल हाथ को काम का।”
हमारा लक्ष्य
हमारा लक्ष्य भारत में होम सर्विस मार्केट को व्यवस्थित करना है। स्थानीय मिस्त्रियों को तकनीक से जोड़कर, हम सुनिश्चित करते हैं कि आपको सही कीमत पर पेशेवर सेवा मिले।
- 5
- सत्यापित मिस्त्री
सत्यापित एक्सपर्ट्स
Verified बैज वाले मिस्त्रियों की जानकारी हमारी टीम ने जाँची है।
त्वरित सेवा
60 सेकंड में बुक करें और 2 घंटे के भीतर एक्सपर्ट अपने घर पर पाएं।
उचित मूल्य
कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं। हमेशा पारदर्शी और स्पष्ट कीमतें।